फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Due to the rise in the river, the people of Devara area increased heartbeat

नदी में उफान आने से देवारा इलाके के लोगों की बढ़ी धड़कनें

Sun, 20 Jun 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Due to the rise in the river, the people of Devara area increased heartbeat
दुबारी (मऊ)। घाघरा का जलस्तर बढ़ने से मधुबन क्षेत्र के देवारा इलाके के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी हैं। नदी का पानी तालाबों, नालों में गिरने लगा है। धर्मपुर, विशुनपुर गांव के बिंदटोलिया पुरवे मेें कटान जारी है। इसके बाद कटान से बचाव के उपाय नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

कई दिनों से नदी के जलस्तर में बढोत्तरी होने से देवारा इलाके के लोगों को नदी के कहर बरपाने की चिंता की सताने लगी है। परसिया जयराम गिरी हाहा नाला का रेगुलेटर नदी का जलस्तर 65 मीटर रहा। नदी का खतरा निशान 66.31 मीटर रहा। नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी तालाब, नालों में गिरने लगा है। नदी के उग्र तेवर से बिंदटोलिया गांव के लोगों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो नदी गांव से तीन किमी दूर थी। लेकिन कटान करते गांव के पास आ गई है। मधुबन तहसील क्षेत्र के देवारा इलाके के चक्की मूसाडोही, भगत का पुरा, विंदटोलिया, नई बस्ती, जरलहवा, बइरकंटा, विशुन का पुरा, पब्बर का पुरा, खैरा हरिलाल का पुरा, बिंदर का पुरा, बिशुन का पुरा, भगत का पुरा, धूस कापुरा, पब्बर का पुरा, चौहानपुर, बरोहा, कुंवरपुरवा, परसिया, गजियापुर मोलनापुर सहित विभिन्न गांवों में लोग बाढ़ आने की आशंका से लोग दहशत में जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed