फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Due to leakage, water remains in the underpass throughout the year.

Mau News: रिसाव से अंडरपास में साल भर रहता है पानी

Wed, 06 Nov 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Due to leakage, water remains in the underpass throughout the year.
रानीपुर। शाहगंज बलिया रेलखंड पर कमालपुर गांव में बने रेलवे के अंडरपास पर रिसाव से साल भर जलभराव रहता है। इसके कारण 30 से अधिक गांव के लोगों और वहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए यह मुसीबत का सबब बना हुआ है। क्षेत्रीय लोग पूरे साल जान जोखिम में डालकर तीन फीट तक पानी से होकर गुजरते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने अंडरपास की डिजाइन और ड्रेनेज सिस्टम के के सुधार करने की मांग की है। आश्चर्य की बात ये है कि अंडरपास से पानी निकालने के लिए रेलवे ने ठेकेदार के टेंडर दिया है। पानी भरने पर निकालने के लिए अंडरपास की दीवार पर ठेकेदार का फोन नंबर भी लिखा है। लेकिन न तो ठेकेदार फोन उठाता है न ही कभी पानी निकाला जाता है। इस संबंध में क्षेत्र के पवन सिंह, शिवम दुबे, रविंद्र चौहान, मोनू दुबे, रत्नेश कुमार आदि लोगों ने बताया कि पानी निकालने के बाद कोने से रिसकर फिर अंडरपास में इकट्ठा हो जाता है। आए दिन गहरे पानी में फिसलकर गिरने से कपड़ा और सामान खराब हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed