फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Due to lack of funds, the leprosy detection campaign has been stalled for the past year.

Mau News: बजट के अभाव में बीते एक साल से ठप है कुष्ठ रोग खोजी अभियान

Tue, 20 Jan 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of funds, the leprosy detection campaign has been stalled for the past year.
एक तरफ देश को कुष्ठ रोग से मुक्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर काम करने के लिए शासन से बजट नहीं मिल रहा है। आलम यह है कि बीते एक साल से बजट नहीं मिलने के कारण जिले में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के लिए कोई काम नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जनपद में कुष्ठ रोग खोजी अभियान का बजट के अभाव में दम निकल रहा है। बीते सत्र में बजट नहीं आने से यह अभियान बंद पड़ा है। सत्र 2024- 25 में अभियान के लिए शासन से करीब 70 लाख रुपये आया था।
विज्ञापन

इसमें अभियान के दौरान काम करने वाले कर्मियों को करीब 64 लाख रुपये दिया जाता है। छह लाख रुपये प्रचार- प्रसार के साथ प्रशिक्षण पर खर्च होता है लेकिन सत्र 2025- 26 के लिए शासन से अभी तक इसके लिए कोई नया दिशा निर्देश और न ही गाइडलाइन जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में कुष्ठ रोगी मरीज खोज के लिए एक हजार की आबादी पर टीम लगाई जाती है। टीम में आशा के साथ आंगनबाड़ी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल किया जाता है, सभी को इस अभियान के लिए आने वाला पैसा दिया जाता है।

पिछले सत्र में शासन ने कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के लिए बजट नहीं मिला था, जिससे बीते साल अभियान का संचालन सही से नहीं हो सका। गत वर्ष करीब 2600 टीम ने खोजी अभियान के दौरान काम किया था। आंकंडों के अनुसार जनपद में अभी 58 कुष्ठ रोगी मरीज है, जबकि 118 लोग कुष्ठ रोग से मुक्त हो चुके है।

- डॉ. कृष्णा यादव, जिला कुष्ठ परामर्शदाता

सत्र 2024- 25 में बजट आने के बाद काम किया गया था। सत्र 2025- 26 के लिए कोई बजट नहीं आया है, आगामी दिनों में आयोजित बैठक के दौरान शासन से इसकी रुपरेखा तय की जाएगी।
- डॉ. संजय गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article