फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Due to lack of approach road, the bridge is proving to be useless

एप्रोच मार्ग के अभाव में बेमक़सद साबित हो रहा पुल

Sun, 04 Jul 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of approach road, the bridge is proving to be useless
मधुबन तहसील क्षेत्र के दो जिलों को जोड़ने वाले अहिरूपुर गांव के पास स्थित ढाई दशक पूर्व सांसद निधि से करोड़ों की लागत से मऊ और बलिया जिले के सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाला अहिरूपुर पुल एप्रोच मार्ग के अभाव में बेकार साबित हो रहा है। क्षेत्र वासियों ने ढाई दशक से जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों से पुल के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग बनाने की मांग कर रहे हैं। मगर मार्ग का निर्माण आज तक नहीं हो सका। मधुबन तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को बलिया जनपद से जोड़ने वाला अहिरूपुर गांव के हाहानाला पर सांसद निधि से सवा करोड़ रूपए की लागत पुल ढाई दशक पहले बना था। एप्रोच मार्ग के अभाव में हाथी का दांत साबित हो रहा है। मधुबन बिधान सभा के अहिरूपुर निवासी सत्येंद्र यादव का कहना है कि करोड़ों की लागत से बना पुल एप्रोच मार्ग के अभाव में बेकार पड़ा है। अहिरुपुर हाहा नाला स्थित पुल के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग का निर्माण हो जाता तो लोगों के लिए आवागमन की राह आसान हो जाती। शासन प्रशासन से जनहित में एप्रोच मार्ग निर्माण की मांग की है। नेवादा गोपालपुर के पूर्व प्रधान अमित तिवारी का कहना है कि लोगों की सुविधा के लिए विकास पुरुष स्व कल्पनाथ राय ने सवा करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराया था किंतु एप्रोच मार्ग के अभाव में पुल का उपयोग नहीं हो पा रहा है। वहीं कांग्रेस नेता एवं तिघरा प्रधान श्याम नारायण सिंह का कहना है कि पुल के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग तथा तिघरा से पुल तक का मार्ग न बनने के चलते सैकड़ों गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एप्रोच मार्ग तथा तिघरा गांव से पुल तक निर्माण कार्य हो जाता तो लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलती। इसके साथ ही क्षेत्र के संतविजय सिंह, शिव मूरत सहानी प्रधान, रमेश तिवारी, लल्लन यादव, जयराम यादव आदि ने मार्ग बनाने की शासन से मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed