फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Due to excess rainfall, house collapsed and old woman dies

अतिवृष्टि के चलते मकान हुआ जमींदोज, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत

Thu, 13 Aug 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Due to excess rainfall, house collapsed and old woman dies
वलीदपुर। बुधवार की सुबह से लगातार बारिश होने से बुधवार की शाम मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगरीपार गांव में बुधवार की देर शाम कच्चा मकान ढह गया। इस दुर्घटना में मलबे में दबने से वृद्धा की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के नगरीपार निवासी बुधिया 65 पत्नी स्व. कतवारु यादव की बुधवार की शाम अपने कच्चे मकान में सो रही थी। शाम को लगभग सात बजे अचानक मकान भरभराकर ढह गया। इस दौरान वृद्धा ढहे मकान के मलबे में दब गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबी वृद्धा को बाहर निकाला गया। परिजन वृद्धा को लेकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना ले गए। जहां चिकित्सकों ने वृद्धा की हालत गंभीर देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में वृद्धा की मौत हो गई। इस दौरान परिजन वृद्धा के शव को लेकर वापस लौट गए। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार संजीव कुमार यादव, कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। तहसीलदार ने परिवार वालों को शासनादेश के मुताबिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed