फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Due to drizzle, mercury dropped by one degree, cold increased

Mau News: बूंदाबांदी होने से एक डिग्री लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

Thu, 26 Dec 2024 06:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Due to drizzle, mercury dropped by one degree, cold increased
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी से मौसम बदल गया। पारा एक डिग्री लुढ़कने से ठंड बढ़ गई। लोगों ने गलन महसूस की। बूंदाबांदी और बादलों की मौजूदगी से अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बादल छाए रहने के चलते बारिश की संभावना के चलते किसानों को नुकसान की चिंता सता रही थी। ठंड बढ़ने के बाद भी जिले के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका था। बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे। तड़के ही बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई। इसके साथ ही नगर सहित प्रमुख बाजारों में ऊनी कपड़ों की बिक्री बढ़ गई। जो लोग घर से बाहर निकले। अलाव के सहारे ठंड से बचने का उपाय करते दिखे। तापमान पर नजर डाली जाए तो बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 79 प्रतिशत रहा। जबकि तीन किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 से 28 दिसंबर के बीच बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। ठंड बढ़ने के बाद भी जिले के विभिन्न इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया ला सका था। दिन भर लोग ठंड से ठिठुरते दिखे। अलाव नहीं जलने से लोग परेशान हुए।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed