{"_id":"5f77624b8ebc3edc1f6638d8","slug":"drug-dealers-expressed-resentment-over-the-practice-of-government-doctors-mau-news-vns550646137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी डाक्टरों के प्रैक्टिस करने पर दवा विक्रेताओं ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी डाक्टरों के प्रैक्टिस करने पर दवा विक्रेताओं ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। दवा विक्रेता कल्याण समिति की बैठक अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में दरे शाम को एस बी मेडिसिन सेंटर पर हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। वक्ताओं ने सरकारी डॉक्टरों के द्वारा क्लीनिक खोल कर प्रैक्टिस करने पर नाराजगी जताते हुए इसको नियम विरुद्ध बताया।
अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने कहा कि सभी दवा व्यापारी पूरी ईमानदारी से मरीजों की सेवा करें, मरीजों के साथ कोई भी दुर्व्यवहार न करें और अपने दुकान पर साफ सफाई का ध्यान रखें। मरीजों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करे। अगर किसी मरीज के पास पैसा नहीं है तो उसको दवा अवसर दें क्योंकि मरीजों की सेवा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। कहा कि व्यापार की स्थिति बहुत ही दयनीय है। कहा कि जितने भी सरकारी अस्पताल हैं वहां के डाक्टर भी चहेती कम्पनी की दवा कुछ मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से कमीशन लेकर लिखते हैं कोई भी सरकारी डाक्टर सरकारी दवा नहीं लिखता है।
सुल्तानपुर स्थित आशीष मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर जंगबहादुर यादव के माता का आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर सभी ने दो मिनट का मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर निर्भय कुमार पांडेय, तीर्थराज सिंह, रमेश सिंह, अनुपम श्रीवास्तव, नवनीत चौरसिया, सन्तोष कुमार, पारस नाथ मौर्य, सहित सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।