फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Drug addict patients will be treated through the Addiction Treatment Facility Center in the District Hospital.

Mau News: जिला अस्पताल में एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी सेंटर से नशे के रोगियों का होगा उपचार

Thu, 08 Feb 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Drug addict patients will be treated through the Addiction Treatment Facility Center in the District Hospital.
मऊ। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशा मुक्ति भारत अभियान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत आगामी आठ फरवरी को नई दिल्ली स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के आठ शासकीय चिकित्सालय इसमें शांहजहांपुरा, आगरा, प्रयागराज, बंदायू, नोयडा, मऊ, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर को शामिल किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के दौरान एटीएफ यानि एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी का भी उद्घाटन किया जाएगा। जिससे नशे के रोगियों के उपचार के विधि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


जनपद के जिला अस्पताल में एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी सेवा शुरू की जाएगी। नशे के रोगियों को इस सेवा के तहत उच्चस्तरीय उपचार और निशुल्क दवा प्रदान की जाएगी। शासन की तरफ से इसके लिए सभी जिलों को पत्र लिखा गया है। इस सेवा के शुरू किए जाने का उद्देश्य नशे से ग्रस्त रोगियों को मुफ्त एवं उच्चस्तरीय उपचार मुहैया कराना है। एटीएफ के तहत, ओपीडी और एडमिशन दोनों तरह से इलाज की सुविधाएं उपलब्ध होगी। अस्पताल में सभी मरीजों के लिए बेड की सुविधा, सभी प्रकार की आवश्यक दवाएं, अत्याधुनिक उपचार प्रणाली निशुल्क उपलब्ध कराने के साथ ही रोगियों की काउंसलिंग भी की जाएगी। जिसमें उन्हें नशे की तलब को कंट्रोल करने की अलग-अलग तकनीकी बताई जाएंगी, साथ ही रोगियों की मोटिवेशनल इंटरव्यूइंग भी की जाएगी। शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में दो कमरों का वार्ड बना दिया गया है। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. रविशंकर पांडेय को इस विभाग का नोडल नियुक्त किया गया है। आने वाले दिनों में वार्ड का विस्तार होने के बाद आईपीडी भी की जाएगी, जहां वार्ड में कुल दस बेड लगाया जाएगा। इसके बाद एक चिकित्सक के साथ एक काउंसलर और स्टाफ नर्स की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन


---------------

जनपद में नशा उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत पहली बार

जनपद में नशा उन्मूलन कार्यक्रम की शुरूआत पहली बार किया जा रहा है। अभी तक जनपद में इसकी स्थापना नहीं की गई थी। अभी तक मात्र तंबाकू नियंत्रक कार्यक्रम का संचालन किया जाता है। कार्यक्रम के नोडल डॉ. अश्विनी सिंह ने बताया कि जिले मेंं वर्ष 2017 में इसकी शुरूआत की गई थी। तब से लेकर अभी तक विभाग की तरफ से चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम से जनपद के कुल 36 लोगों ने तंबाकू छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------

जिला अस्पताल मेंं नशा के रोगियों के उपचार के लिए नशा मुक्ति केंद्र से उपचार किया जाएगा। आने वाले दिनों में इस वार्ड का विस्तार होगा जिससे बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी।

- डॉ. एपी गुप्ता, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed