{"_id":"68d8368c199cbefd0b02f2cf","slug":"drones-were-seen-at-24-places-in-three-police-station-areas-mau-news-c-295-1-mau1002-134264-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तीन थाना क्षेत्रों में 24 जगहों पर ड्रोन दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तीन थाना क्षेत्रों में 24 जगहों पर ड्रोन दिखे
विज्ञापन
घोसी/मधुबन। जिले के घोसी, मधुबन और दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गांवों में रात को उड़ रहे 24 ड्रोनों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। रातभर मुहल्लों में युवा पहरेदारी कर रहे हैं। तीन थाना क्षेत्रों के ग्रामीणों ने ड्रोन की संख्या 24 बताई। ग्रामीणों ने चोरी करने वाले गिरोह की ओर से खाली मकानों की रेकीका अनुमान लगाया है। उधर पुलिस लगातार लोगों को अफवाहों से बचने की अपील कर रही है। शुक्रवार रात घोसी कोतवाली के सोमारीडीह, कारीसाथ, मुजडाड़, नदवासराय, बड़ागांव, अमिला सहित आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन उड़ते देखे गए। इससे ग्रामीणों में दहशत है। सोमारीडीह गांव निवासी रमेश विश्वकर्मा और मुजडाड़ निवासी पूर्व ग्राम प्रधान सुभाष यादव उर्फ बटोही ने बताया कि अचानक आसमान में चमकती रोशनी और आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। समाजसेवी मुहम्मद आकिब सिद्दीकी ने बताया कि बीते दिनों से अफवाहों का दौर चल रहा है, ऐसे में ड्रोन उड़ने की चर्चा ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। संबंध में घोसी सीओ जितेंद्र सिंह ने कहा कि आप सभी ऐसी अफवाहों से बचें। यदि इस प्रकार की कोई घटना होती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही किसी भी स्थान पर संदिग्ध परिस्थितियों में कोई व्यक्ति दिखे तो उसकी भी सूचना तत्काल दें। वहीं मधुबन थाना क्षेत्र के गांवों में बीते चार दिनों से रात में उड़ रहे ड्रोन चर्चा का विषय बने हुए हैं। 26 सितंबर की रात खड़िचा गांव में लोगों ने रात में कई ड्रोन एक साथ उड़ते देखा। बीते बृहस्पतिवार की रात सूरजपुर और आसपास के गांवों में यही नजारा देखने को मिला। शुक्रवार रात सिकड़ीकोल, खजुहा, सेमरा गांव में आठ ड्रोन एक साथ आसमान में उड़ते देखे गए। ग्रामीण इसे घरों में चोरी करने की साजिश बता रहे हैं। उनका मानना है कि चोरों ने ड्रोन की सहायता से खाली पड़े मकानों की रेकी की जा रही है, ताकि घर में चोरी की घटना को आसानी से अंजाम दिया जा सके। कुछ लोग इसे भय का माहौल पैदा करने की साजिश बता रहे हैं।
कोट
कई जगहों से इस तरह की शिकायतें मिली हैं। यह किसी शरारती तत्व और उनके ग्रुप का कारनामा हो सकता है। मकसद लोगों में भय का माहौल पैदा करना हो सकता है। पुलिस की टीमें पता लगाने में जुटी हैं। जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।
अभय कुमार सिंह, मधुबन,सीओ
-- -- -- -- --
इनसेट -
लाठी डंडे लेकर पहरा दे रहे युवा
दोहरीघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर कस्बा, मादी, रसूलपुर सहित कई गांवों में बीते कई दिनों से ड्रोन उड़ते दिखाई दे रहे हैं। डर के चलते लोग रातभर लाठी डंडा लेकर पहरा देकर गांवों की रखवाली कर रहे हैं। ग्रामीणों का संदेह है कि ड्रोन किसी आपराधिक गतिविधि से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि पुलिस जांच में अब तक किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने थाना परिसर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह सिर्फ अफवाह है, किसी भी प्रकार की ड्रोन की संदिग्ध उड़ान क्षेत्र में नहीं पाई गई है।