{"_id":"61719be239b1180c3a382097","slug":"drm-reprimanded-for-finding-flaws-in-construction-works-mau-news-vns618484890","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यों में खामियां मिलने पर डीआरएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यों में खामियां मिलने पर डीआरएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम वाराणसी रामाश्रय पांडेय।संवाद
- फोटो : MAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पांडेय बृहस्पतिवार को मऊ जंक्शन समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। मऊ जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्यों में खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया।
डीआरएम ने बृहस्पतिवार की सुबह औड़िहार जंक्शन से निरीक्षण शुरू किया। उन्होंने जखनियां, दुल्लहपुर, मऊ तथा मोहम्मदाबाद, आजमगढ़ खुरासन रोड तथा दीदारगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति जानी। मऊ जंक्शन के सभी प्लेटफार्म, यात्री हाल, प्रतीक्षालय, फुट ब्रिज, स्टेशन के कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया और साइकिल स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर संबंधित को फटकार लगाई और सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्टेशन परिसर में बने साइकिल स्टैंड की क्षमता को बढ़ाने का निर्देश दिया। स्टेशन परिसर में बेहतर साफ-सफाई रखने का निर्देश किया। कहा कि किसी भी हाल में परिसर में गंदगी नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान रेलवे कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारी और कर्मचारी स्टेशन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते नजर आए। एक घंटे चले निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्य कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया। मऊ जंक्शन पर निरीक्षण के बाद उन्होंने मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा ज्ञानेश त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एनके जोशी, मंडल इंजीनियर सामान्य एके सिंह तथा वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
--------------------
इनसेट
औडिहार-मऊ और मऊ-शाहगंज रेल खंड को भी देखा
मंडल रेल प्रबंधक ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा करने के लिए औड़िहार-मऊ, मऊ-शाहगंज रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया। इस दौरान रेल पथ जड़ाई, ओवर हेड ट्रैक्शन का क्लीयरेंस, पुल-पुलिया, सेफ्टी जॉइंट्स, कांटा क्रासिंग, क्रॉसओवर, अंडर पास, समपार फाटकों का निरीक्षण किया। रेलवे ट्रैक की अल्ट्रा सोनोग्राफी कर संरक्षित रेल परिचालन के साथ-साथ तेज गति से रेल परिचालन का जायजा लिया।