फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DRM inspection at the railway station.

अप्रैल से टर्मिनल निर्माण शुरू होगा : डीआरएम

Tue, 03 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 03 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
DRM inspection at the railway station.
मऊ टर्मिनल निर्माण को लेेकर लोगों की मांग पूरी होने वाली है। अप्रैल से इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। रेलवे स्टेशन मऊ का मंगलवार को मंडलीय रेल प्रंबधक अजय विजयवर्गीय ने निरीक्षण करते हुए इसका आश्वासन दिया।
विज्ञापन



 उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। साथ ही मातहतों को दुर्व्यवस्थाओं को दूर करने का निर्देश दिया।
डीआरएम अजय विजयवर्गीय मंगलवार को 1.40 पर वाराणसी से स्पेशल सैलून से मऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।


 सबसे पहले वे स्टेशन अधीक्षक के चैंबर में गए, यहां से कंट्रोल कार्यालय में गए। फाइलों के रखरखाव पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद डीजल लाबी के कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन



जहां लगाई गई नई कंट्रोल मशीन को भी देखा साथ ही उसके संचालन की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारी विश्रामालय, पुरुष और महिला डारमेट्री, यात्री प्रतीक्षालय का भी निरीक्षण किया। यात्री प्रतीक्षालय में प्रकाश की व्यवस्था ठीक करने का कहा। बाहरी परिसर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने अनाधिकृत रूप से लगे होर्डिंग्स को हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान स्टाल पर बिकने वाले खाद्यपदार्थों को सीनियर डीसीएम सीएल शाह ने खाकर चेक किया।



 करीब एक घंटे तक निरीक्षण के बाद डीआरएम अजय विजयवर्गीय ने प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत में बताया कि अप्रैल में मऊ टर्मिनल का निर्माण शुरू हो जाएगा।


 इसके बाद वे 2.40 पर स्पेशल सैलून से वाराणसी के लिए रवाना हो गए। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार डीआरएम अजय विजयवर्गीय ने स्टेशन का निरीक्षण किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed