फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DRM did inspection, instructed to correct flaws

डीआरएम ने किया निरीक्षण, खामियां मिलने पर दूर करने का दिया निर्देश

Sat, 26 Dec 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
DRM did inspection, instructed to correct flaws
मऊ। वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार शनिवार को सुबह दस बजे विशेष निरीक्षण यान से मऊ जंक्शन पर पहुंचे। उन्होंने साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके बाद रिले रूम में पहुंचकर मुआयना किया। स्टेशन परिसर तथा यात्री सुविधाओं का हाल जाना। फिर शाहगंज के लिए रवाना हो गए। इस बीच उन्होंने खुरहट रेलवे स्टेशन तथा मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीआरएम वीके पंजीयार वाराणसी मंडल के अधिकारियों के साथ शनिवार की दस बजे सैलून से मऊ जक्शंन के प्लेटफार्म चार पर पहुंचे। कोच से उतरने के बाद प्लेटफार्म चार का निरीक्षण किया, इसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म एक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिले कक्ष के साथ डीजल लॉबी, पार्सल यान के साथ स्टेशन पर परिचलनिक व्यवस्थाओं, स्टेशन पर कोरोना नियामकों के अनुपालन, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

करीब 30 मिनट के निरीक्षण के बाद उन्होंने मऊ-आजमगढ़ रेल खंड स्थित खुरहट रेलवे स्टेशन और मोहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों ने मंडल रेल प्रबंधक को अपनी मांगों तथा आवश्यकताओं से अवगत कराया गया। जिस पर मंडल रेल प्रबंधक ने युक्तियुक्त मांगों को पूरा करने एवं कार्य योजनाओं में शामिल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने शाहगंज-फेफना दोहरीकरण सह विद्युतीकरण परियोजना के तहत मऊ-आजमगढ़ रेल खंड पर इस कार्ययोजना की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सत्येंद्र यादव, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर त्रयंबक तिवारी, रेल विकास निगम लिमिटेड के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संतोष शुक्ला, आरपीएफ प्रभारी डीके राय, आईओडब्लू पश्चिमी एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

सर्दी में छूटा कर्मियों को पसीना
मऊ। सुबह की हल्की सर्दी के बावजूद 30 मिनट तक डीआरएम के गहन निरीक्षण के भागमभाग में स्थानीय कर्मचारी पसीने से तरबतर दिखे। इससे पहले सुबह से रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई से लेकर हर खामियों को छुपाने में रेलवे कर्मचारी काफी मशक्कत करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed