{"_id":"64723eda4d137047ce049c0a","slug":"drivers-also-refused-to-go-on-bad-road-contract-driver-resigned-mau-news-c-20-1-225662-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: खराब सड़क पर चालकों ने भी जाने से किया मना, संविदा चालक ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: खराब सड़क पर चालकों ने भी जाने से किया मना, संविदा चालक ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
जिले की बदहाल हो चुकी सड़कों पर बसों के चालक भी जाने से कतराने लगे हैं। कोपागंज-भातकोल मार्ग पर कोइरियापार बाजार से बाहर बाईपास रोड खराब होने से इस रूट पर जाने से दो चालकों ने मना कर दिया है। बीते बृहस्पतिवार को इस रूट से वापस लौटे एक संविदा चालक ने दोबारा जाने से मना कर दिया।उच्चाधिकारियों के दबाव डालने पर उसने इस्तीफा दे दिया। ढाई दशक बाद कोपागंज-भातकोल मार्ग पर बीते 19 अप्रैल को परिवहन निगम के अधिकारियों ने रोडवेज बस का ट्रायल किया था। ट्रायल सफल होने के बाद 24 अप्रैल को कोपागंज से भातकोल होते हुए आजमगढ़ के लिए रोडवोज बस का संचालन शुरू हुआ। इससे क्षेत्रीय लोगों में काफी खुशी थी।
परिवहन निगम के अधिकारियों का भी मानना है कि इस रूट पर अन्य बसों के नहीं चलने से राजस्व की वृद्धि होगी। लेकिन जिले की सड़कें परिवहन निगम की इस मंशा पर पानी फेरती नजर आ रही हैं। कोइरियापार बाजार में सड़क काफी संकरी है। इससे बस को बाजार से बाहर जाने वाली बाईपास से पास किया गया।लेकिन बस चालकों का कहना है कि बाईपास रोड काफी संकरा है। सामने से आ रहे वाहनों को पास देना मुश्किल होता है।
वहीं सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐसे संकरे और क्षतिग्रस्त मार्ग पर बस कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है। यही कारण है कि बस सेवा शुरू होने के कुछ दिन बाद दो बस चालकों ने दोबारा जाने से मना कर दिया था। चालकों के इस रूट पर नहीं जाने से बीच में कुछ दिनों तक बस का संचालन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
जब कोई चालक नहीं गया तो संविदा चाल को इसके लिए भेजा गया। किसी तरह तैयार कर भेजे गए संविदा चालक ने वापस आकर दोबारा जाने से मना कर दिया। उच्चाधिकारियों के काफी दबाव के बाद संविदा चालक ने बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट
क्षेत्रीय लोगों की मांग पर इस रूट पर बस सेवा शुरू की गई है। इस रूट पर बस संचालन हर तरीके से सफल है। लेकिन बाईपास रोड खराब होने से चालक बस लेकर जाने से कतरा रहे हैं। - अरुण कुमार वाजपेयी, एआरएम