फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Drinking water supply is stalled in Kahinaur for four days

कहिनौर में चार दिन से ठप है पेयजल आपूर्ति

Tue, 19 Oct 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply is stalled in Kahinaur for four days
बढुआगोदाम। आम लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी सरकार की मंशा सफल होती नजर नहीं आ रही है। परदहां ब्लाक क्षेत्र के कहिनौर गांव में स्थापित ओवरहेड टैंक से होने वाली जलापूर्ति चार दिनों से ठप है। इससे लोगों को शुद्ध पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। जल निगम की तरफ से बिछाई गई मेन पाइपलाइन सहित गांव में बिछाई गई पाइपलाइन जगह-जगह लीकेज होने के चलते जलापूर्ति बाधित कर दी गई है। जल निगम के आला अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर से मरम्मत होना बता रहे हैं। जबकि ब्लाक के आला अधिकारी उदासीनता बरत रहे हैं।
विज्ञापन

परदहां ब्लाक क्षेत्र के कहिनौर गांव की आबादी छह हजार है। गांव में 90 इंडिया मार्क टू हैंडपंप लगा है। आबादी बढ़ने के चलते अपेक्षा के अनुरुप हैंडपंप नहीं लग पाए हैं। शासन से कराए गए सर्वेक्षण में गांव के भूगर्भ जलस्तर में आर्सेनिक की अधिकता पाई गई थी। इसके चलते वर्ष 2016-17 में 1.6447 करोड़ की लागत से कहिनौर ग्राम पाइप लाइन पेयजल योजना शुरू की गई। इसके तहत 200 किली क्षमता का ओवरहेड टैंक स्थापित किया गया। जल निगम की तरफ से बिछाई गई मेन पाइपलाइन सहित पुरवों की पाइपलाइन जगह-जगह लीकेज होने के चलते मरम्मत कार्य कराने के बजाय जलापूर्ति ही बाधित कर दी गई है। लगातार चार दिनों से जलापूर्ति बाधित होने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। इसके चलते लोगों को शुद्ध पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। प्रदूषित पानी के सेवन से लोग पेटदर्द, उल्टी, बुखार सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। इस मामले में परदहां की ख्ंाड विकास अधिकारी हर्षिता तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। स्थलीय जांच कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed