{"_id":"a433854ff4fd5a25b8c12a5d3a8da2f9","slug":"drinking-water-sanitation-or-electricity-and-11-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल, सफाई-बिजली के लिए और 11 करोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल, सफाई-बिजली के लिए और 11 करोड़
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sat, 23 May 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में शनिवार को बोर्ड की विशेष बैठक हुई। इसमें पेयजल, सफाई एवं पथ प्रकाश के लिए पूर्व में पास हुए बजट में 11 करोड़ की भारी वृद्धि की गई। इस दौरान सभासदों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शहिना अरशद जमाल ने कहा कि विकास कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए। शहर को संुदर और बेहतर बनाने के लिए बजट की कमी नहीं होगी।
नगर पालिका अध्यक्ष शाहिना अरशद जमाल ने बोर्ड के समक्ष विकास से संबंधित 31 बिंदुओं पर आधारित प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस दौरान निर्माण कार्यों, कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि, वेतन वृद्धि, सफाई, पथ प्रकाश एवं पेयजल की व्यवस्था में सुधार के लिए चर्चा की गई। अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नालों की सफाई का टेंडर एक सप्ताह के अंदर अवश्य करा लें। कहा कि विकास एवं निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कार्य की गुणवत्ता में कमी क्षम्य नहीं होगी।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद जमाल ने कहा कि नगर के विकास कर इसे नगरवासियों को तोहफा स्वरूप दिया जाएगा। बैठक में कु ल 31 एजेंडे पास किए गए। इस मौके पर मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी विद्यासागर यादव और सभी सभासद मौजूद रहे।