फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Drawing competition held; 13 students felicitated.

Mau News: चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 13 विद्यार्थी सम्मानित

Wed, 15 Jul 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Drawing competition held; 13 students felicitated.
अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्रकला प्रतियोगिता में पुरस्कृत छात्र-छात्राएं।स्रोत- स्वयं
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मऊ नगर ने श्री शिव भागवत ज्ञान उद्यान विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में रंजन शर्मा ने प्रथम, ज्योति कन्नौजिया ने द्वितीय और अनामिका राजभर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कुल 13 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख वीना गुप्ता, सभासद राजीव सैनी, शिक्षिका सुनीता शर्मा, जिला संयोजक अविनाश गुप्ता और तहसील संयोजक आदित्य सिंह ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर वीना गुप्ता ने कहा कि अभाविप विद्यार्थियों में ज्ञान, शील और एकता के आदर्शों का विकास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि कला और संस्कृति भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। राजीव सैनी ने कहा कि परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रहित की भावना विकसित करती है।

वहीं, जिला संयोजक अविनाश गुप्ता ने कहा कि परिषद विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनाती है।
समापन पर अविनाश गुप्ता, विभाग संगठन मंत्री रंजीत सिंह, जिला संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह और प्रधानाचार्य अरुण कुमार यादव ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र और मेडल दिए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 अन्य प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य अरुण कुमार यादव ने अभाविप का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed