फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Drainage problem in Rajbhar settlement; villagers stage protest.

Mau News: राजभर बस्ती में जल निकासी की समस्या, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 08 Sep 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Drainage problem in Rajbhar settlement; villagers stage protest.
मधुबन के बैरियाडीह में जलनिकासी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण ।संवाद
मधुबन। तहसील क्षेत्र के बैरियाडीह गांव की राजभर बस्ती में करीब 20 वर्षों से बनी जल निकासी की समस्या बनी है। इससे आजिज ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा। समस्या के समाधान के लिए सैकड़ों महिला-पुरुषों ने गांव में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।चेतावनी दी कि एक सप्ताह में नाली निर्माण शुरू नहीं हुआ तो तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती में नाली और नाले की समुचित व्यवस्था नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा जगह-जगह जलभराव हो जाता है। लंबे समय से जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। कई बार ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक शिकायत की गई। प्रधान, विधायक और सांसद से भी गुहार लगाई गई, लेकिन आश्वासन के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

चुनाव के समय किए वादे भूल जाते हैं जनप्रतिनिधि
प्रदर्शन कर रहे मनोज साहनी ने कहा कि 20 साल से लोग नारकीय स्थिति में रहने को मजबूर हैं। चुनाव के समय जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन बाद में समस्या भूल जाते हैं। अनिरुद्ध राजभर ने कहा कि जल निकासी न होने से घरों का पानी घरों में घुस जाता है और दुर्गंध के कारण रहना मुश्किल हो गया है। सुनील साहनी ने आरोप लगाया कि कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है।प्रदर्शन में रामप्रवेश साहनी, हरिमोहन साहनी, मनोज साहनी, अनिरुद्ध राजभर, सुनील साहनी, रघुवर साहनी, राजेंद्र साहनी, हरिश्चंद्र राजभर, नागेश्वर साहनी, कुसुम साहनी, गायत्री राजभर, सावित्री देवी, लैला देवी, सोनू राजभर, ओम प्रकाश साहनी, संजय साहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed