फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Office bearers of the BJP's new regional team were welcomed.

Mau News: भाजपा की नई क्षेत्रीय टीम के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Tue, 08 Sep 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Office bearers of the BJP's new regional team were welcomed.
नगर के भुजौटी ​स्थित एक प्लाजा में भाजपा क्षेत्रीय समिति के पदा​धिकारियों का स्वागत करते नेता औ
मऊ। भुजौटी स्थित एक प्लाजा में सोमवार को आयोजित स्वागत समारोह और सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की नई टीम के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरिजीत सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री भास्कर निषाद और क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं व अंगवस्त्र से गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं का समर्पण और आपसी समन्वय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरिजीत सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री भास्कर निषाद और कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव ने मऊ के कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इसके बाद आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला में पूर्व प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान और जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कार्यकर्ताओं को सेवा व समर्पण के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य तथा संचालन प्रतीक जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री विजय राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, उमेश पांडेय, विजय नारायण शर्मा, दुर्गविजय राय, अखिलेश तिवारी, प्रवीण गुप्ता, नूपुर अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed