{"_id":"6165be5e8ebc3edfb459fa1f","slug":"dr-ram-manohar-lohia-used-to-get-respect-even-among-opponents-mau-news-vns616964548","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोधियों में भी सम्मान प्राप्त करते थे डा. राम मनोहर लोहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोधियों में भी सम्मान प्राप्त करते थे डा. राम मनोहर लोहिया
विज्ञापन
मऊ। सपा कार्यालय पर मंगलवार को समाजवादी पुरोधा जननायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। निवर्तमान जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी ने कहा कि स्वतंत्र भारत की राजनीति और चिंतन धारा पर जिन गिने-चुने लोगों के व्यक्तित्व का गहरा असर हुआ, उनमें डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रमुख रहे हैं।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धीरज राजभर ने कहा कि भारतीय राजनीति और आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने वाले डॉ. राम मनोहर लोहिया का पूरा जीवन उतार-चढ़ाव और क्रांतिकारी विचारों से भरा रहा है। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय ने कहा कि लोहिया ने देश की राजनीति में भावी बदलाव की बयार आजादी से पहले ही ला दी थी। अपनी प्रखर देशभक्ति और तेजस्वी समाजवादी विचारों के कारण वह अपने समर्थकों के साथ ही अपने विरोधियों के मध्य भी सम्मान हासिल किया। शंभू सोनकर ने कहा कि डॉ. लोहिया देश की राजनीति में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद ऐसे नेता हुए जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया।
इस मौके पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव इंजीनियर लवकुश सोनकर, शाहनवाज आलम,योगेन्द्र यादव, अखंड प्रकाश पांडेय, रत्नेश भारतीय, धर्मेंद्र यादव बिहारी, सौरव शाही, अभिषेक तिवारी, आलम नेता, नसीम खान, शेखर चौहान, सहित समाजवादी लोहिया वाहिनी व पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।