फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dr. Pt. Shyama Prasad Mookerjee was the proponent of social equality and harmony

सामाजिक समता और समरसता के पुरोधा थे डॉ. पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

Tue, 06 Jul 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dr. Pt. Shyama Prasad Mookerjee was the proponent of social equality and harmony
कुसुम्हा भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से दोहरीघाट कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रितेश सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद भारतीय ज्ञान परंपरा में उत्पन्न युगऋषि थे। वह भारतीय जनसंघ विचारधारा के प्रणेता थे। उनका जीवन हम सबके लिए उत्प्रेरक व ज्ञानवर्धक है। उनके विचार भारत भूमि के लिए संजीवनी के समान है।
विज्ञापन

कहा कि महान विचारक व युगपुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपनी पूरी जिंदगी देश सेवा के लिए समर्पित कर दी। इसी क्रम में युवा मोर्चा के जिला मंत्री हेमंत राय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामाजिक समता और समरसता के पुरोधा थे। उनमें शिक्षाविद राजनीतिक प्रखर वक्ता लेखक की प्रतिभाएं कूट-कूट कर भरी हुई थी। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं ।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय संजय चौहान, शशि चंद विश्वकर्मा, पवन सोनकर, पवन साहनी, ओमकारेश्वर राय, विकास वर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, विजेंद्र चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed