फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dr. HN Singh becomes President of Rotary Club, Pradeep Singh becomes Secretary

डॉ. एचएन सिंह बने रोटरी क्लब के अध्यक्ष, सचिव बने प्रदीप सिंह

Fri, 31 Jul 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dr. HN Singh becomes President of Rotary Club, Pradeep Singh becomes Secretary
नगर के शारदा नारायन अस्पताल सभागार में आयोजित रोटरी क्लब के पदग्रहण समारोह में पदग्रहण करने के व? - फोटो : MAU
मऊ। नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल के सभागार में बृहस्पतिवार की शाम रोटरी क्लब का 41वां पद ग्रहण समारोह का आयोजन हुुआ। पद ग्रहण समारोह में अध्यक्ष पद पर डॉ. एचएन सिंह तथा सचिव पद पर प्रदीप सिंह को चुना गया।
विज्ञापन

2020-21 के 41वीं पद ग्रहण वर्चुअल समारोह में सबसे पहले वीडियो के जरिये बिहार के राज्यपाल फागू चौहान द्वारा संदेश दिया गया। कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था रोटरी क्लब आपदा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना वाला क्लब हैं। निवर्तमान अध्यक्ष सौरभ मद्धेशिया तथा निवर्तमान सेक्रेटरी जितेंद्र ने क्रमश: वर्तमान अध्यक्ष डॉ. एचएन सिंह तथा वर्तमान सेक्रेटरी प्रदीप सिंह को कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। वर्चुअल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष केके श्रीवास्तव ने रोटरी के विकास में नारी सशक्तिकरण के साथ क्लब की गुणवत्ता पर बल दिया। पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा वर्तमान मंडल ट्रेनर रंजीत सिंह ने कहा कि सामाजिक कार्य गरीबों के कल्याण के लिए एकजुट होकर मऊ रोटरी क्लब ने सारे कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास करेगा। वहीं एडीजी संजीव सिंह ने कहा कि शिक्षा के मद में ई लर्निंग व्यवस्था में आने वाले खर्च को स्वयं प्रदान करेंगे। वहीं नए अध्यक्ष डॉ. एचएन सिंह ने क्लब के वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शमीम, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय सिंह, संस्थापक सदस्य डॉ. एसएन खत्री, सुशील अग्रवाल, बृजेश उमर, राकेश गर्ग, डॉ एससी तिवारी, डॉ. जीएस अग्रवाल, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. असगर,अली सिद्धकी, सचिंद्र सिंह, गिरधर अग्रवाल, आलोक खंडेलवाल विजय अग्रवाल, गिरिराज शरण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed