{"_id":"69de7fc3d0fb5d70ca087049","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-was-a-great-social-reformer-along-with-the-creator-of-the-constitution-dm-mau-news-c-295-1-mau1025-143927-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान निर्माता के साथ महान समाज सुधारक थे डॉ. भीमराव आंबेडकर : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान निर्माता के साथ महान समाज सुधारक थे डॉ. भीमराव आंबेडकर : डीएम
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी एवं मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक भी थे। उनका मूल मंत्र ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ था। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है।
मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश ने कहा कि बाबा साहब का ज्ञान अतुलनीय था। वे प्रखर विधिवेत्ता होने के साथ-साथ महान अर्थशास्त्री भी थे।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी दीपक, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, राजमणि सिंह, संजीव प्रभाकर नाजिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहे।