{"_id":"5f1efe3d8ebc3e9fa9256775","slug":"dr-apj-abdul-kalam-jubilee-celebration-in-mau-mau-news-vns538222687","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंतीः ज्ञान के भूखे थे मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंतीः ज्ञान के भूखे थे मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर के सिकटिया स्थित सांई कॉलेज ऑफ फार्मेसी के सभागार में सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति तथा मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें साई कॉलेज के प्रबंधक अखिलेश राय ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर सांई कालेज के प्रबंधक अखिलेश राय ने कहा कि देश के मिसाइलमैन और पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम ज्ञान के भूखे थे और उनके पास दूसरों के भीतर भी ज्ञान की भूख जगाने की क्षमता थी। उन्होंने हमेशा विकास की बात की, फिर वह डेवलपमेंट समाज का हो या फिर किसी व्यक्ति का हो। प्रधानाचार्य अजय कुमार ने कहा कि डॉ .एपीजे अब्दुल कलाम वैज्ञानिक होने के साथ-साथ एक मनोवैज्ञानिक भी थे। उन्हें लोगों का चेहरा-पढ़ना आता था। वह जिसका भी चेहरा एक बार पढ लेते उसके बारे में बता दिया करते थे। इस दौरान अजय कुमार, अशजद कमाल, अखिलेश सिंह, अश्वनी सिंह, अभिषेक विश्वकर्मा, प्रखर राय, अकिंत सिंह चौहान, विवेक पांडेय, प्रीती आनंद, अमृता सिंह आदि उपस्थित थे।