फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dr. Ambedkar's important role in strengthening constitutional rights: AK Sharma

सांविधानिक अधिकारों को मजबूत करने में डॉ. आंबेडकर की अहम भूमिका : एके शर्मा

Fri, 17 Apr 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's important role in strengthening constitutional rights: AK Sharma
दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के रौंदाभगवानपुर (ठाकुरगांव) में निर्माण कार्य का लोर्कापण करते कैबिनेट  - फोटो : 1
दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के रौंदा भगवानपुर में मंगलवार की देर शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह में पहुंचे नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से बनी दो सड़कों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मंत्री ने डॉ. आंबेडकर को नमन करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करने का कार्य कर रहे हैं। डॉ. आंबेडकर ने असमानताओं को दूर करने का मार्ग दिखाया और भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सांविधानिक अधिकारों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इसी क्रम में वह ग्राम पंचायत जमीरा चौरा डीह में आयोजित जयंती समारोह में भी शामिल हुए। यहां ग्राम प्रधान सुशीला देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचायती राज संघ के प्रदेश महासचिव श्रीधर राय, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार, प्रवीण शाही, विनय राय, रजनीकांत मौर्य, पंकज मद्धेशिया, आकाश राना, आजाद जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed