फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dozens of villages completely surrounded by water

पानी से पूरी तरह घिर गए दर्जनों गांव

Sat, 15 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dozens of villages completely surrounded by water
मधुबन। तहसील क्षेत्र के देवारा में इन दिनों सरयू नदी उफान पर है। शनिवार को हाहा नाला स्थित रेगुलेटर पर नदी का जल स्तर 67.50 मीटर पर पहुंच गया। जो कि एक रिकॉर्ड है। 24 साल पूर्व 1998 में यहां आयी भीषण बाढ़ के समय अधिकतम जलस्तर 67.47 रिकॉर्ड किया गया था। इस साल जिस तेजी से पानी बढ़ रहा है उसे देख कर लोगों को 1998 में आयी भीषण बाढ़ का मंजर याद आने लगा है।
विज्ञापन

हाहानाला बंधे पर कई जगह रिसाव की खबर से लोगों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। शनिवार को दिन भर सिंचाई विभाग के अधिकारी जगह जगह बंधे में हो रहे रिसाव को रोकने के प्रयास में बालू, मिट्टी आदि के बोरी डलवा रहे हैं। दर्जनों गांवों के बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर जाने से उनका सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन जारी है। कई बाढ़ पीड़ित परिवारों ने हाहानाला बंधे पर ही शरण ले रखी है। जबकि कई परिवार अपने सगे सम्बन्धी एंव रिश्तेदारों के यहां गुजर कर रहे हैं बाढ़ के पानी से घिरे लोग कई चुनौतियों से जूझ रहे हैं। पानी से घिरे इन लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है। घरों में पानी घुसने पर बहुत से परिवार घरों की छतों पर शरण लिए हुए हैं। पशुओं के लिए हरे चारे का संकट अलग है। मुख्य मार्गो से इन लोगों का संपर्क टूट चुका है। केवल नाव ही अवागमन का एक मात्र सहारा बचा है। प्रशासन द्वारा आवागमन के लिए लगायी गयी नावें कम पड़ रहीं हैं। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता यूएन पांडेय ने बताया कि बंधे में हो रहे रिसाव को अब लगभग नियंत्रित कर लिया गया है। हाहानाला रेगुलेटर पर नदी का पानी स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed