फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dowry harassment case on nine in-laws including husband

Mau News: पति सहित नौ ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न का केस

Sun, 12 Mar 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case on nine in-laws including husband
थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद निवासिनी एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार इब्राहिमाबाद गांव निवासिनी पुष्पा यादव की शादी जून 2018 में थाना क्षेत्र के जमीनसारंगपुर गांव निवासी रंजित यादव के साथ हुई थी। शादी में एक लाख पचास हजार रुपए नगद व बेड, आलमारी, कूलर आदि लाखों रुपये के उपहार दिए गए थे। लेकिन बाइक के लिए द्वारपूजा पर ही वर पक्ष के लोग झगड़ा करने लगे। लोगों समझाने के बाद शादी की रस्में हुईं। शादी के बाद जब पुष्पा यादव ससुराल पहुंची तो वहां भी उसे पति रंजित यादव, ससुर रामाश्रय, जेठ रामप्रीत यादव, पप्पू यादव, राजू यादव, सास दासी, ननद रानी, जेठानी सुमन व शीला द्वारा दहेज में बाइक के लिए आए दिन प्रताड़ित किया जाने लगा। पुष्पा की दो वर्षीय एक बच्ची भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed