फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dowry harassment case against seven people

सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Fri, 27 May 2022 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against seven people
घोसी। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों में दहेज उत्पीड़न की धाराओं में सात ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्र के अमिला बाजार निवासिनी प्रियंका सोनकर की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रियंका की शादी अमिला निवासी मोनू सोनकर के साथ 31 जून को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने का आरोप लगाकर ताना मारते थे। ससुराल वाले प्रियंका पर दहेज में पचास हजार रुपये की मांग मायके वालों से मांग कर लाने का दबाव बनाने लगे। मायके वालों के असमर्थता जताने पर 26 मई को रात्रि में दस बजे पति मोनू सोनकर, सास लालती एवं ननद अनिता ने कमरा बन्द करके मारने पीटने के बाद प्रियंका को घर से निकाल दिया। उधर, कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के हांसापुर निवासिनी यासमीन की तहरीर पर पति एहसान सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। यासमीन की शादी कोतवाली क्षेत्र के हांसापुर निवासी एहसान के साथ 2018 में हुई थी। शादी के बाद से ही पति एहसान, जेठ सेराज अहमद, सास शहीदन एवं रिश्तेदार गोरखपुर जिले के दुबौली निवासिनी फातमा खातून कम दहेज लाने का आरोप लगाकर ताना मारते थे। 22 मई को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed