फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Double lock will be opened in the presence of both the center administrators: DIOS

दोनों केंद्र व्यवस्थापकों की मौजूदगी में डबल लाक को खोला जाएगा:डीआईओएस

Wed, 16 Mar 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Double lock will be opened in the presence of both the center administrators: DIOS
नगर के तालीमुद्दीन इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक करते बोर्ड परीक्षा के जिला प? - फोटो : MAU
मऊ। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बुधवार को जिले के समस्त परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों तथा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर कालेज के सभाकक्ष में ली। बैठक में परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए। बताया कि परीक्षा के दौरान दोनों केंद्र व्यवस्थापकों की मौजूदगी में डबल लॉक खोले जाएंगे। कहा कि परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे एवं वॉइस रिकॉर्डर की व्यवस्था तथा कंट्रोल रूम में एलईडी, राउटर एवं डीवीआर की व्यवस्था तथा छह जीबी इंटरनेट के साथ क्रियाशील रखा जाए। प्रश्न पत्रों के रखरखाव के लिए डबल लॉक अलमारी सीसीटीवी कैमरे की पूर्ण निगरानी में रखा जाए। केंद्र पर बिजली, जनरेटर, इनवर्टर की व्यवस्था तथा सभी परीक्षा कक्षों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर शुद्ध पेयजल एवं छात्र/छात्राओं के अलग-अलग शौचालय तथा साफ सफाई की व्यवस्था रखी जाए। परीक्षा केंद्र पर एक संपूर्ण कंप्यूटर सिस्टम एवं दो दक्ष कंप्यूटर ऑपरेटरों की व्यवस्था होनी चाहिए। परीक्षा केंद्र पर अग्निशमन की व्यवस्था तथा लॉग बुक रजिस्टर तैयार करना। जिसमें डबल लॉक को खोलने एवं बंद करने की सूचना अंकित हो। परीक्षा केंद्र पर मुख्य द्वार के अतिरिक्त बाहर जाने का यदि कोई दूसरा द्वार हो तो उसे पूर्ण रूप से सील कर दिया जाए। लापरवाही मिलने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed