फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Donated blood on the birth anniversary of Subhash Chandra Bose

सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर लहु किया दान

Fri, 24 Jan 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Donated blood on the birth anniversary of Subhash Chandra Bose
मऊ। सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर बृहस्पतिवार को थलईपुर स्थित रामभजन पीजी कॉलेज में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कॉलेज प्रबंधक, अध्यापक सहित 20 छात्रों ने रक्तदान कर सुभाषचंद्र बोस को नमन किया।
विज्ञापन

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर बृहस्पतिवार को थलईपुर स्थित रामभजन पीजी कॉलेज परिसर में स्वचैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ कॉलेज प्रबंध निदेशक सौरभ सिंह द्वारा सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीपप्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद ब्लड बैंक द्वारा गई वीसीटीवी वैन में रक्तदान कार्यक्रम शुरू किया गया। शिविर में सबसे पहले प्रबंधक निदेशक सौरभ सिंह तथा राजनीति शास्त्र प्रवक्ता विनय राजभर द्वारा रक्तदान किया।
विज्ञापन

इसके बाद कॉलेज स्टॉफ तथा 20 छात्रों ने रक्तदान कर सुभाषचंद्र बोस को नमन किया। इस मौके पर अनीश कुमार, अभिषेक राय, विनोद यादव, राजन, डॉ. सरिता, फार्मासिस्ट जितेंद्र विश्वकर्मा, राजेश कुमार, मनोज आदि ब्लडबैंक कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में 23 कॉलेज स्टॉफ तथा छात्रों ने पंजीकरण कराया गया। इसमें सौरभ सिंह, विनय कुमार राजभर, अभिषेक राय, सुषमा गौड़, सुजीत कुमार, प्रवीण कुमार प्रजापति, सुमन कुमारी, कृष्णा सिंह, सुदामा यादव, राजन कुमार, विनोद कुमार यादव, विरेंद्र कुमार यादव, अमरेंद्र बहादूर, अरविंद्र कुमार, अवनीश कुमार, गुड्डू मद्देशिया सहित 20 लोगों ने रक्तदान कर महादानी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed