फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dohrighat Nagar Panchayat office will be built at a cost of Rs 1.80 crore.

Mau News: 1.80 करोड़ से बनेगा दोहरीघाट नगर पंचायत कार्यालय

Sun, 08 Mar 2026 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dohrighat Nagar Panchayat office will be built at a cost of Rs 1.80 crore.
दोहरीघाट में सरयू नदी तट रामघाट के गौशाला के पास बनेगा कार्यालय।संवाद - फोटो : संवाद
दोहरीघाट। नगर पंचायत दोहरीघाट का नया कार्यालय सरयू तट के रामघाट गोशाला के पास बनेगा। इसके लिए शासन की तरफ से 1.80 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। इसमें पहली किस्त के 90 लाख रुपये जारी हो चुके हैं। सभी तकनीकी कार्य पूरा कर जल्द ही कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य शुरू करेगी। कार्यालय के नए भवन का निर्माण होने से अधिकारियों, कर्मचारियों को कामकाज करने में सहूलियत होगी तो फरियादियों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वर्ष 1972 में दोहरीघाट को नगर पंचायत का दर्जा देकर 11 वार्डों का गठन किया गया। गठन से लेकर अब तक 11 अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके हैं। नगर पंचायत का कार्यालय 54 वर्ष पुराना हो चुका है। वर्तमान में दोहरीघाट नगर पंचायत कार्यालय जिस स्थान पर है, वह नगर पंचायत की भूमि है। लेकिन, मौजूदा समय में कार्यालय में जगह की कमी होने के साथ ही भवन पुराना हो चुका है। साथ ही कार्यालय घनी आबादी के बीच स्थित है। कार्यालय में कर्मचारियों को बैठने, कागजों के रख-रखाव संबंधित कार्यों में बाधा आ रही थी। पुराने कार्यालय का भवन जर्जर हो गया है। इन सब समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत की तरफ से शासन को नये भवन बनाने के लिए इस्टीमेट भेजा गया था। इसके लिए शासन की तरफ से 1.80 करोड़ रुपये की स्वीकृत प्रदान कर दी गई है। इसके लिए सरयू नदी तट पर रामघाट गोशाला के पास भूमि चिह्नित कर सफाई कर दी गई है। वहीं पहली किस्त के रूप में 90 लाख रुपये शासन ने जारी कर दिए हैं। टेंडर भी हो गया है। जल्द ही भवन निर्माण शुरू हो जाएगा। अब नगर पंचायत कार्यालय आधुनिक होगा। नया कार्यालय भवन बनने के बाद नगर पंचायत के प्रशासनिक कार्यों में सहूलियत होगी और नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

नए भवन में ये सुविधाएं होंगी
दोहरीघाट। नगर पंचायत दोहरीघाट के नये भवन में मीटिंग हॉल, रिकॉर्ड रूम, शिकायत काउंटर, ईओ आफिस, चेयरमैन आफिस, स्टाफ रूम आदि की सुविधा रहेगी। इससे नगर के विकास कार्यों की निगरानी और जनता की समस्याओं का निस्तारण और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने कार्यालय के पास लगता है जाम
मऊ। नगर पंचायत का पुराना कार्यालय कस्बे के बीच में है। कार्यालय के अगल-बगल ठेला, खोमचे वाले दुकान लगाते हैं, जिससे सड़क पर हमेशा जाम लगा रहता है। संकरी सड़क होने के कारण नगर पंचायत की गाड़ी कार्यालय तक नही पहुंच पाती है। इससे कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ती है। कार्यालय में पर्याप्त जगह न होने से लोगों को दिक्कत होती है।

नगर पंचायत कार्यालय के नये भवन के निर्माण के लिए शासन की तरफ से 1.80 करोड़ रुपये की स्वीकृत मिली है। पहली किस्त के 90 लाख रुपये जारी हो गए। इसका का टेंडर भी हो गया है। भवन निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन में चेयरमैन, ईओ एवं कर्मचारियों के बैठने के कमरे सहित बैठक हाॅल, शौचालय के साथ बाउंड्री का भी निर्माण होगा। - मनोज कुमार, ईओ दोहरीघाट नगर पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed