{"_id":"691cbdbc846ea577450a3944","slug":"dohrighat-gotha-road-strengthened-traffic-will-be-easier-mau-news-c-295-1-svns1028-136553-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दोहरीघाट- गोठा मार्ग का हुआ सुदृढ़ीकरण, आवागमन होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दोहरीघाट- गोठा मार्ग का हुआ सुदृढ़ीकरण, आवागमन होगा आसान
विज्ञापन
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने प्रवास के दौरान राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 5.71 करोड़ की लागत से 5.3 किमी लंबी दोहरीघाट में सरयू नदी से गोठा ग्राम तक बनाई गई सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
सड़क के सुदृढ़ीकरण से इस क्षेत्र के लोगों को सुगम, सुरक्षित और तेज़ आवागमन की सुविधा मिलेगी। दोहरीघाट कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसान, व्यापारी, विद्यार्थी, मरीज और रोजमर्रा के यात्रियों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि रखी जाए और निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे हों।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर व्यक्ति तक पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी, अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।