{"_id":"69692f3d7338355e8f007e97","slug":"doharighat-in-the-girls-category-hariparas-team-became-the-winner-in-the-boys-category-mau-news-c-295-1-svns1029-139367-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बालिका वर्ग में दोहरीघाट, बालक में हरिपरा की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बालिका वर्ग में दोहरीघाट, बालक में हरिपरा की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
दरगाह में बुधवार की शाम मां शक्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में दोहरीघाट और बालक वर्ग में हरिपरा की टीम विजेता बनी।
बालिका वर्ग का फाइनल बेहद रोमांचक रहा। दोहरीघाट व सिकड़ीकोल की टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। जिसमें दोहरीघाट की टीम ने मात्र एक अंक के अंतर से 16-15 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
वहीं बालक वर्ग के फाइनल में हरीपरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रानीपुर को 30-16 के अंतर से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।दोनों वर्गों की विजेता टीमों के खिलाड़ियों को आयोजक मंडल द्वारा ट्रॉफी, मेडल एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
आयोजक सुनील राजभर उर्फ मुन्ना एवं संगीता भारद्वाज ने आभार व्यक्त किया। निर्णायक की भूमिका में मुन्ना विश्वकर्मा व कल्पनाथ यादव रहे।
कमेंट्री मौलाना महबूब आलम एवं अवनीश मौर्य ने किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, मनोज गुप्त, शाहिद खान, हीरा लाल यादव, पिंटू गुप्त, उमेश जायसवाल, हरी राजभर उपस्थित रहे।