मऊ। चिकित्सक दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित कर डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। कई चिकित्सकों ने अपने पेशे से जुड़ें संस्मरण लोगों से साझा किए तो कुछ ने अपने कार्यों को बताया। जबकि एक अस्पताल ने गरीबों को सामान भेंट किए। प्रकाश हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर सभागार में सम्मान समारोह पर मुख्य अतिथि डायरेक्टर डॉ. मनीष कुमार राय ने डॉ. एसएन खत्री सहित डॉ. नितिश राय, डॉ. पीके पांडेय, डॉ. यूपी मिश्रा, डॉ. वरूण कुमार गुप्ता, डॉ. जैनब फातिमा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. एसएन खत्री की मरीजों के प्रति समर्पण की चर्चा करते हुए डॉ. मनीष राय ने कहा कि जिले का चिकित्सा के क्षेत्र मे जो नाम है, उसमे सबसे बड़ा योगदान डॉ. एसएन खत्री का है। सम्मान से अभिभूत डॉ. एसएन खत्री ने कहा कि जब तक मरीज से लगाव नहीं होगा, तब तक चिकित्सक पूरी तरह से अपने कार्य को संपादित नही कर सकता। डॉ. नितिश राय ने अभार जताया। संचालन आंचल सिंह ने किया। शारदा नारायन हॉस्पिटल में नि:शुल्क जांच शिविर, गरीब एव जरूरतमंद लोगो के लिए नि:शुल्क ओपीडी अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें रोजाना जरूरतमंद सुबह नौ से 11 बजे तक सुविधा ले सकेंगे। रोटरी क्लब के सहयोग से 75 लोगो को राशन किट दी गई। हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुजीत सिंह ने आभार जताया। इस दौरान डॉ.एकिका सिंह, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ .राहुल कुमार, डॉ. रुपेश के सिंह आदि शामिल रहे। कोपागंज : लाडनपुर स्थित बापू आयुर्वेदिक कालेज में डॉक्टर्स डे के मुख्य अतिथि कालेज के प्रबंधक मनीष राय रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ यज्ञ से किया गया। मनीष राय ने कहा कि डाक्टरों को मरीजों के प्रति हमदर्दी वाला रवैया रखना चाहिए। इस दौरान डॉ. एसके जायसवाल, डॉ. मनोज कुमार कौशल, प्रो. एके शर्मा, डॉ. आवेश कुमार, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. वी राय, अभिषेक चौरसिया आदि मौजूद रहे।

डाक्टर्स डे पर नगर के सहादतपुरा स्थित प्रकाश हास्पिटल पर वरिष्ठ चिकित्सक डा.एस एन खत्री को अंगवस?- फोटो : MAU