{"_id":"60f1c0c98ebc3ee9b10fc1df","slug":"doctors-and-employees-bid-farewell-to-cmo-mau-news-vns6008203132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों और कर्मचारियों ने सीएमओ को दी भावभीनी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों और कर्मचारियों ने सीएमओ को दी भावभीनी विदाई
विज्ञापन
मऊ। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एससी सिंह का तबादला लखनऊ हो गया। शुक्रवार को चिकित्सकों, कर्मचारियों तथा स्वास्थ्यकर्मियों की तरफ से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. एससी सिंह को पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। सीएमओ डॉ. एससी सिंह के लिए जुलाई माह खास रहा है। आठ जुलाई 2017 को मऊ सीएमओ के रुप में कार्यभार ग्रहण किया था। जुलाई माह 2021 में ही लखनऊ स्थानांतरण हो गया। अब तक 22 सीएमओ के कार्यकाल में सबसे लंबा कार्यकाल डॉ. एससी सिंह का चार साल का कार्यकाल रहा।
कोरोना की पहली तथा दूसरी लहर में अपने प्रबंधन की अमिट छाप छोड़ी। चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा कर्मचारियों से मुलाकात के दौरान वह भावुक हो जा रहे थे। चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों का कहना था कि सभी से तालमेल कर काम करते थे। किसी को कोई परेशानी नहीं होती थी। अपने काम के प्रति सजग रहते थे। नौकरी में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है लेकिन अपनी कार्यक्षमता से क्षेत्र में उन्होंने अलग छाप छोड़ी है। अपने बेहतर कार्यप्रणाली से जिले में काफी लोकप्रिय हो गए।
स्थानांतरण की खबर मिलते ही शुभचिंतकों के मिलने का तांता लगा रहा। इस दौरान जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ. वकील अली, सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. पीके राय, डॉ. पदम जैन, डॉ. श्रवण, अजय सिंह, विवेक सिंह, कामाख्या मौर्या, पीएन दुबे आदि मौजूद रहे।