{"_id":"67a10191e8ed35e0490d40e6","slug":"doctor-cheated-of-rs-137-crore-in-the-name-of-getting-land-mau-news-c-295-1-mau1001-123681-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जमीन दिलाने के नाम पर डॉक्टर से 1.37 करोड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जमीन दिलाने के नाम पर डॉक्टर से 1.37 करोड़ की ठगी
विज्ञापन
मऊ/बढुआ गोदाम। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा नरईबांध निवासी एक डाॅक्टर ने जमीन दिलाने के नाम पर एक करोड़ 37 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा निवासी डाॅ. कौशलेशचंद्र राय ने बताया कि वह चिकित्सक है। नर्सिंग होम खाेलने की उनकी योजना है। जमीन बिक्री के कार्य में लगे दलाल विवेक शर्मा और उसके सहयोगी अफजाल और शाहजहां उर्फ डिस ने शहर में तीन प्लाॅट 36 मंडा जमीन दिलवाने की बात कही।
तीनों ने गुलाब राम निवासी भुजौटी के द्वारा 36 मंडा का अनुबंध दिया। लेकिन रजिस्ट्री के समय पता चला कि जमीन मालिक को बारह बिस्वा का अनुबंध पेपर दिया गया है। जबकि पीड़ित ने एक करोड़ अट्ठाइस लाख रुपये विवेक शर्मा के कहने पर गुलाब के खाते में ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन
जमीन मौके पर न होने के कारण अनुबंध कैंसिल कर खाते में पैसा वापस कर दिया गया। आरोप लगाया कि इस दौरान जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर दलाल विवेक शर्मा निवासी हट्ठीमदारी के खाते में 95 लाख रुपये दिए गए थे। विवेक शर्मा के कहने पर 32 लाख रुपये सुनीता पत्नी लालचंद के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। इसमें से 10 लाख वापस मिले हैं लेकिन 22 लाख उसके पास है।
आरोप लगाया कि विवेक शर्मा ने तीन नवंबर 2020 को 15 लाख रुपये, 11 नवंबर 2020 को 10 लाख रुपये सहित कुल 25 लाख रुपये हरमेंद्र यादव के खाते में ट्रांसफर करवाया। बाद में रजिस्ट्री करने से मना कर दिया और अब पैसे भी वापस नहीं किए जा रहे हैं। अपने खाते में धनराशि ट्रांसफर कराने के अलावा तीनों ने नकद पैसा भी लिया था। इन तीनों के यहां वर्तमान में एक करोड़ सैंतीस लाख रुपये बकाया है। इस संबंध में शहर कोतवाल अनिल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, डाॅक्टर की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।