फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Do not be careless in case of waterlogging

जलभराव होने पर न बरतें लापरवाही : जिलाधिकारी

Sat, 28 Jun 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Do not be careless in case of waterlogging
जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में हुई। बैठक में डीएम ने गांव में साफ सफाई और जलभराव होने पर तत्काल निस्तारण के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 के तहत 2025-26 में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण को लेकर 8552 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। बताया कि 2020 से 2025 तक 54034 शौचालय निर्मित किए गए।
विज्ञापन

वहीं व्यक्तिगत शौचालय निर्माण को लेकर वेबसाइट पर पेंडिंग आवेदनों के सत्यापन की समीक्षा के दौरान 87376 आवेदन प्राप्त पाए गए। जिसमें से 29595 आवेदन पात्र और 47524 आवेदन अपात्र मिले तो 10359 आवेदन अभी भी पेंडिंग होना मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों का निस्तारण जल्द से जल्द करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। व्यक्तिगत शौचालय के रेट्रोफीडिंग कार्य की समीक्षा के दौरान 2014 से 2019 के मध्य बने शौचालय क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में शौचालय के मरम्मत को लेकर निर्धारित धनराशि के सापेक्ष ही मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए की गांव में नियमित साफ-सफाई कराते रहे एवं जहां पर भी जल जमाव की समस्या है उसका तत्काल निस्तारण करने की बात कही। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed