फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   do bakaayedaaron ko hiraasat mein liya

दो बकायेदारों को हिरासत में लिया

Wed, 28 Sep 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
do bakaayedaaron ko hiraasat mein liya
मधुबन। तहसील प्रशासन ने राजस्व के वसूली के लिए तहसील स्तरीय 10 बकाएदारों के खिलाफ अपनी कवायद तेज कर दी है। मंगलवार को नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह के साथ राजस्व टीम पांती एवं मोहिउद्दीनपुर पहुंची और दो बड़े बकाएदारों को हिरासत में लिया। आंशिक बकाया जमा करने और शेष बकाया बाद में देने का शपथ पत्र देने पर उन्हें रिहा किया गया। मिलर उमाशंकर मल्ल निवासी पांती पर 72 लाख 74 हजार, रामसोच मोहिउद्दीनपुर पर 6 लाख, नागेंद्र मल्ल मधुबन पर 16 लाख 77 हजार ,दुर्गेश मल्ल नन्दौर पर 20 लाख 41 हजार के साथ ही तहसील के 10 बड़े बकायेदारों पर लाखों रुपये राजस्व बकाया है। विभाग द्वारा बार बार बकाया जमा करने के निर्देश दिए जाने के बाद भी बकायेदारों ने राजस्व जमा नहीं किया। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन को मिलरो से राजस्व वसूली के निर्देश दिया जिस पर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह ने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। सभी अमीनो को बकायेदारों की सूची तैयार कर वसूली करने के निर्देश दिए गए है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed