फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dnwarsha was fiercely on the market

बाजार पर जमकर हुई धनवर्षा

Fri, 28 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Fri, 28 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dnwarsha was fiercely on the market
धनतेरस पर नगर क्षेत्र के सदर बाजार स्थित एक सराफा के शोरुम में खरीदारी करते लोग।
दीपावली के पूर्व धनतेरस के त्योहार पर लक्ष्मी कारोबारियों के यहां बरस पड़ीं। जिले में 15 करोड़ से भी अधिक का व्यापार हुआ। देर रात तक बाजारों में इस कदर भीड़ उमड़ी रही कि सड़क पर पांव रखने की तक की जगह नहीं रही। देर रात तक विभिन्न बाजारों में सामानों की खरीददारी के लिए लोगों ने दिल खोलकर खर्च किए और अपनी-अपनी पसंद के सामान खरीदे।
विज्ञापन


इसमें सबसे अधिक भीड़ सराफा, बर्तन की दुकानों पर रही। सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय सर्राफ ने बताया कि सराफा का लगभग तीन करोड़ और टीवीएम शो रूम के मालिक शादाब ने बताया कि आटो मोबाइल्स का लगभग 10 करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन


धनतेरस के लिए जिले के विभिन्न बाजारों में कई दिन पहले से ही तैयारी चल रही थी। प्रमुख बाजारों में बर्तन, सजावट, मूर्ति, गिफ्ट आदि की दुकानें सजनी शुरू हो गई थीं। शुक्रवार के दिन धनतेरस का त्योहार होने के चलते सुबह से ही लोगों का रुख बाजार की तरफ हो गया। वाहन सहित जेवरात आदि के लिए इस खास दिन पर खरीददारी के लिए पहले से ही लोगों ने आर्डर बुक करा रखा था। शुक्रवार को वह खरीददारी की औपचारिकता पूरी कर सामान को अपने-अपने घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में सुबह से लेकर देर रात तक लोगों का मजमा सड़कों पर लगा रहा। 
माना जाता है कि धन्वंतरि जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथों में अमृत से भरा कलश था। भगवान धन्वंतरि चूंकि कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए ही इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। कहीं कहीं लोकमान्यता के अनुसार यह भी कहा जाता है कि इस दिन धन (वस्तु) खरीदने से उसमें 13 गुना वृद्धि होती है।


इस अवसर पर लोग धनिया के बीज खरीद कर भी घर में रखते हैं। दीपावली के बाद इन बीजों को लोग अपने बाग-बगीचों में या खेतों में बोते हैं। धनतेरस के दिन चांदी खरीदने की भी प्रथा है। फतहपुर मण्डाव       के विकास खण्ड मुख्यालय पर शुक्रवार को धनतेरस की खरीदारी के लिएो सामानों से सजी दुकानों पर खरीददारी के लिए लोग उमड़ पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed