फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM took Aadhaar number from voters

डीएम ने मतदाताओं से लिए आधार नंबर

Mon, 01 Aug 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
DM took Aadhaar number from voters
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज सभागार में आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम में महिला का आधार नंबर लिखा - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने एक अगस्त से प्रारंभ होने वाले आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ डीसीएसके पीजी कॉलेज में किया। कहा कि आधार नंबर स्वैच्छिक तरीके से देना है। इसकी पूरी गोपनीयता रखी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं के आधार नंबर एकत्र करने का कार्यक्रम सोमवारसे आरंभ किया जा रहा है। आधार नंबर एकत्रीकरण के लिए आफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों की व्यवस्था की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में फर्जीवाड़े को रोकना है। कहा कि आधार नंबर उपलब्ध कराना पूरी तरह स्वैच्छिक है। उन्होंने मतदाताओं से आधार नंबर उपलब्ध कराने की अपील करते हुए कहा कि आधार नंबर से मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा रोकने में अधिक मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि फार्म-6 एवं फार्म-8 में कुछ छोटे-मोटे संशोधन भी किए गए हैं। निर्वाचक नामावली में नाम शामिल करवाने के लिए अर्हता तिथि अब एक जनवरी के अलावा एक अप्रैल, एक जुलाई एवं एक अक्तूबर भी निर्धारित की गई है। अब नए मतदाताओं को साल भर में चार बार अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का मौका मिलेगा। बताया कि सात, 21 अगस्त एवं चार सितंबर को सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाया जाएगा। घोसी : नगर के मझवारा मोड़ स्थित बीआरसी सभागार में एसडीएम सुरेश कुमार ने सोमवार को नगर क्षेत्र के बीएलओ, मतदाताओं की बैठक में आधार को मतदाता सूची से जोड़ने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसडीएम ने कहा कि सभी बीएलओ आधार को मतदाता सूची से जोड़ने के कार्यक्रम को घर घर जाकर लोगों को जागरूक करें। कहा कि लोगों को जागरूक करें कि वे अपने आधार की फोटो कापी बीएलओ को दे दें।यदि वे स्वयं अपने आधार को मतदाता सूची से जोड़ना चाहते है तो मतदाता सूची ऑनलाइन, वोटर हेल्पलाइन एप पर लोड कर सकते हैं। तहसील स्थित मतदाता जागरूकता केंद्र में आकर भी आधार की फ़ोटो कापी एवं मोबाइल नंबर दे दें। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी बलिराम, अनिल श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, अमीरुद्दीन, सुदर्शन कुमार, अजित राय, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed