{"_id":"5f1f12448ebc3e636902ae90","slug":"dm-summoned-cmo-to-reply-on-late-release-of-reports-of-corona-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट देर से जारी करने पर डीएम ने सीएमओ से किया जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट देर से जारी करने पर डीएम ने सीएमओ से किया जवाब तलब
Mon, 27 Jul 2020 11:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट देर से जारी करने से नाराज जिलाधिकारी मऊ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने सोमवार की शाम मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एससी सिंह से जबाब तलब किया जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कल रात आई जांच रिपोर्ट में राहुल अस्पताल के डाक्टर संक्रमित मिले। लेकिन इस बात को सीएमओ कार्यालय ने सोमवार की देर शाम को उजागर किया।
विज्ञापन
इस बीच अस्पताल संचालक ने पूरा अस्पताल खाली करा लिया। जबकि कायदे से मरीज चिन्ह्ति होने पर उसके कांस्ट्रेक्ट में आने वालों की जांच होनी चाहिए। इस छोटी से लापरवाही से न जाने कितने लोग संक्रमित हुए होंगे। बोले जांच के बाद अन्य लोगों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व राहुल नर्सिंग होम में काम करने वाला सफाई कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला था। इस दौरान अस्पताल हॉट स्पॉट बना था।
विज्ञापन