फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM-SP broke liquor kilns in Devranchal

देवरांचल में डीएम-एसपी ने खुद तोड़ी शराब की भट्ठियां

Thu, 25 Mar 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
DM-SP broke liquor kilns in Devranchal
दुबारी के देवारा में अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट कराते डीएम अमित सिंह बंसल और एसपी सुशील घुले। - फोटो : MAU
मऊ। आगामी दिनों में पड़ने वाले होली पर्व और इसके बाद पंचायत चुनाव को देखते हुए अवैध शराब कारोबारियों पर अंकुश लगाने के लिए जारी आदेश का पालन कराने के लिए खुद डीएम अमित सिंह बंसल और एसपी सुशील घुले बृहस्पतिवार को देवरांचल पहुंच गए। इस दौरान अधिकारियों ने वहां संचालित शराब की भट्ठियों को देख अवाक हो गए। इसके बाद खुद से संचालित भट्ठियों को तोड़ने का कार्य किया। इस पर साथ में मौजूद मातहत भट्ठियों को नेस्तानाबूत करने में जुट गए।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव और होली पर्व को देखते हुए शासन से अवैध शराब और कारोबार में लिप्त लोगों पर लगाम लगाने का आदेश जारी हुआ। इस आदेश को क्रियांन्वित करने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम अमित सिंह बंसल, एसपी सुशील घुले के साथ देवरांचल पहुंचे। हालांकि दोनों अधिकारियों के साथ जिला आबकारी अधिकारी जेजे प्रसाद, सीओ मधुबन अमित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मधुबन मय पुलिस बल के मौजूद थे। अधिकारियों की गाड़ी जैसे ही मधुबन के देवरांचल स्थित बिशुनपुर गांव पहुंची, वहां धधकती शराब की भट्ठियों को देख अधिकारियों की आंखें खुल गई। सभी जमीन में गड़े बड़े बड़े ड्रम को देख सभी अवाक थे। एसपी सुशील घुले ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने की दो भट्ठियां संचालित होते मिली। इसके अलावा एक नई भट्ठी स्थापित करने के लिए गड्ढा खोदा गया था। मौके पर शराब बनाने के लिए उपयोग होने वाले उपकरण भी मिले। इस दौरान करीब 1100 लीटर लहन नष्ट की गई। छापामारी के बाद डीएम अमित सिंह बंसल ने जिला आबकारी अधिकारी को जांच कर संबंधित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया। देर शाम अधिकारीगण तो वापस लौट गए। पुलिस और आबकारी की टीम भट्ठी संचालित करने वालों के बारे में पता लगाने में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed