फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM Praveen Mishra appealed to people to be alert about symptoms and treatment of leprosy in Mau

मऊ में DM की अपील: शुरुआती लक्षण मिलने पर ही करा लें कुष्ठ की जांच, रोग से मिलेगी आजीवन निजात

Mon, 02 Sep 2024 05:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 02 Sep 2024 05:02 PM IST
सार

कुष्ठ रोगी (सुन्न बहरी) खोजी अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद वासियों से जिलाधिकारी ने अपील की। उन्होंने कहा कि शुरुआती लक्षण मिलने पर ही कुष्ठ की जांच करा लें तो रोग से आजीवन निजात मिलेगी। 

विज्ञापन
DM Praveen Mishra appealed to people to be alert about symptoms and treatment of leprosy in Mau
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने 2 सितंबर से 15 सितंबर तक चलने वाले कुष्ठ रोगी खोजी अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद वासियों से सहयोग की अपील की है। एक वीडियो जारी कर अपने संदेश में उन्होने प्रारंभिक अवस्था में ही संदिग्ध लक्षणों की जांच कर इलाज कराने को कहा, जिससे इस रोग से छुटकारा मिल सके। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर इस रोग के भयानक परिणाम हो सकते हैं। शरीर विकलांगता की स्थिति में भी जा सकता है। अपने संदेश में उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 2513 टीमें घर-घर जाकर संदिग्ध लोगों की जांच करेंगी।
विज्ञापन


कुष्ठ रोग के प्रारंभिक लक्षणों को बताते हुए कहा कि जिस किसी में भी इस तरह के लक्षण हो या उनके परिवार के किसी सदस्य में ऐसे लक्षण हो तो अवश्य ही जांच करा कर उसका इलाज कराएं और कुष्ठ रोगी खोजी अभियान का लाभ उठाते। जनपद वासियों से अपील किया कि इस अभियान में सहयोग करें जिससे इसकी सफलता सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed