फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   dm meeting

जिले में जल्द शुरु होगी खेती किसानी

Fri, 17 Apr 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
dm meeting
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी। - फोटो : MAU
जिले में जल्द शुरु होगी खेती किसानी
विज्ञापन

मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मेंबैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान डीएम ने सभी को एलर्ट कर कहा कि शासन के आदेश पर जल्द ही जिले में आवश्यक सेवाओं को गहाल किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से कोविड-19 महामारी को के संक्रमण को रोकने के लिए देशव्यापी लॉक डाउन किया गया है। तीन मई 2020 तक लागू इस लॉक डाउन के बीच जिले में स्वास्थ्य सेवा के साथ कृषि के साथ उससे संबंधित गतिविधियां, मत्स्य पालन, पशुपालन, वित्तीय क्षेत्र, सामाजिक क्षेत्र, आंगनबाड़ी के कार्यो की बहाली की जा सकती है। इसके अलावा ऑनलाइन शिक्षा, दूरस्थ शिक्षा, मनरेगा के तहत विकास कार्यो को अनुमति, सार्वजनिक उपयोगिता के क्षेत्र, माल एवं वस्तुओं के यातायात तथा उसके लोडिंग अनलोडिंग, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, वाणिज्य और निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठान, औद्योगिक, प्रतिष्ठान, सरकारी और निजी प्रतिष्ठान, निर्माण से संबंधित के साथ भारत सरकार के साथ स्वायत्त, अधीनस्थ कार्यालय, राज्य सरकार, स्थानीय निकाय के व्यक्तियों को आवागमन की अनुमति दी जाएगी । डीएम ने स्पष्ट किया कि इन सबके बाद निजी वाहनों के साथ अन्य संचालित चार पहिया वाहनों में महज चालक सहित दो लोग ही चल सकेंगे। यह छूट राज्य सरकार से जारी गाइड लाइन के अनुसार होगी। डीएम ने परियोजना निदेशक को आदेशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब महिलाओं को रोजगार के प्रति जागरूक कर उन्हे जाते से पिस कर आटे का रोजगार करने के लिए प्ररित करें। जिससे बाजारों में मिलावटी आटों को रोका जा सकेगा। साथ ही महिला को रोजगार मिलेगा। डीएम ने गेहूॅ खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही न होने का निर्देश दिया।बोले लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम, सीआरओ, डीडीओ, उप जिलाधिकारी सदर, जिला पंचायत राज अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, बसमाज कल्याण अधिकारी, उप कृषि निदेशक आदि लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed