फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM light blue flame

डीएम ने वाहन से उतारी नीली बत्ती

Thu, 20 Apr 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 20 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
DM light blue flame
कार्यालय पर बिना नीली बत्ती लगी अपनी सरकारी गाड़ी से पहुंचे डीएम
वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए एतिहासिक कदम का वैसे तो सभी ने स्वागत किया, लेकिन गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और सांसद के वाहनों पर लाल बत्ती सुशोभित थी। वहीं जिलाधिकारी ने केंद्र सरकार के निर्णय लिए जाने के साथ ही गुरुवार की सुबह अपने वाहन से नीली बत्ती को हटवा लिए।
विज्ञापन



 घोसी लोक सभा के भाजपा सांसद हरिनाराण राजभर का वाहन गुरुवार को शहर में नजर नहीं आया, लेकिन उनके करीबियों से पता चला कि वाहन पर लाल बत्ती लगी है। हालांकि बुधवार को सांसद का वाहन लालबत्ती के संग हुटर बजाते हुए शहर में घुमा। इसी प्रकार से जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव का वाहन भी उनके आवास पर लाल बत्ती लगाकर खड़ा रहा। जबकि समाचार पत्रों में खबर पढ़ने के बाद जिलाधिकारी निखिलचंद्र शुक्ला ने अपने वाहन से नीली बत्ती को हटावा दिया। बात करने पर डीएम ने बताया कि केंद्रीय व्हैकिल एक्ट की उस धारा, जिसके तहत वाहनों पर बत्ती लगाने का अधिकार प्राप्त होता है, सरकार ने समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन


ऐसे में उसी धारा से हम भी गर्वरन होते है। अब सरकार के आदेश को क्या एक मई से अनुपालन करना। इस लिए आज से ही हटा दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि एक मई के बाद से शासन से प्राप्त गाइड लाइन पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। जबकि अन्य दोनों वीआईपी (सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष) ने बताया कि सरकार के आदेश का अनुपालन किया जाएगा। बोले सरकार का जैसा आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा। एक मई के बाद वाहनों से बत्ती हटा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed