फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM inspected the road to be constructed with FDR technology

Mau News: एफडीआर तकनीक से निर्मित होने वाली सड़क का डीएम ने किया निरीक्षण

Sat, 27 May 2023 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
DM inspected the road to be constructed with FDR technology
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने एफडीआर तकनीक से बनने वाली मऊ से इटौरा तक की सड़क का निरीक्षण किया। अब तक इस सड़क पर मिट्टी का कार्य 70 प्रतिशत ही पूर्ण हुआ है, जबकि इस कार्य को प्रारंभ करने की तिथि छह अक्तूबर 2022 एवं कार्य समापन की तिथि पांच अक्तूबर 2023 है। परंतु अभी तक कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ न होने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रकाश कंस्ट्रक्शन निजामुद्दीनपुरा के ठेकेदार को कल से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ न करने पर जेल भेजने की चेतावनी भी दी। इस परियोजना की कुल लागत 13 करोड़ 75 लाख है, जिसमें 5 वर्ष का अनुरक्षण भी शामिल है।
विज्ञापन

इस सड़क की कुल लंबाई 12 किलोमीटर है। मार्ग का यूपीआरआरडीए के दिए गए निर्देशों के क्रम में सैंपल कलेक्शन कराते हुए जेएमएफ डिजाइन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मार्ग पर 100 मीटर के ट्रायल पैच का कार्य 25 मई को प्रारंभ होना था, परंतु अभी तक उस पर कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया, जिलाधिकारी ने संबंधित ठेकेदार को कड़ी चेतावनी देते हुए कल से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता,संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed