फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM inspected the industrial park being developed

Mau News: विकसित किए जा रहे औद्योगिक पार्क का डीएम ने किया निरीक्षण

Wed, 03 Jun 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the industrial park being developed
परदहां क्षेत्र में पूर्व स्पिनिंग मिल की 84.27 एकड़ भूमि पर विकसित किए जा रहे औद्योगिक पार्क का डीएम आनंद वर्द्धन ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

औद्योगिक पार्क में लगभग 1,53,021.54 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 139 औद्योगिक प्लॉट विकसित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त पार्क में सरकारी पेट्रोल पंप केंद्र, लॉन और अन्य आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ ग्रीन एरिया, ओपन एरिया, सड़क, एसटीपी, पार्किंग, वेंडिंग जोन, एडमिन भवन और विद्युत सब स्टेशन के लिए भी भूमि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने औद्योगिक पार्क के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत, सड़क और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और कार्य जल्द समाप्त करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि औद्योगिक पार्क के विकसित होने से जनपद में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed