फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM inspected on complaint of irregularities in road construction

मार्ग निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने किया निरीक्षण

Mon, 08 Nov 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
DM inspected on complaint of irregularities in road construction
मऊ। मधुबन नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ स्थित नहर मार्ग पर हो रहे आरसीसी रोड निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर सोमवार को डीएम अमित सिंह बंसल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग पर हुए पक्के अतिक्रमण को लेकर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही मार्ग निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को निर्देशित किया। 24 अक्टूबर को मार्ग निर्माण का कार्य शुरू हुआ था, जिसमें स्टोन डस्ट की जगह पर मिट्टी और राबिश डाली जा रही थी। इसको संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारीने स्थलीय निरीक्षण कर ईओ नगर पंचायत को मानक के अनुरूप निर्माण कराने को निर्देशित किया। साथ ही निर्देशित किया कि मार्ग पर किए गए सभी अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुशील धुले, उपजिलाधिकारी रामभवन तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed