फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM inaugurated Kalpana Chawla Space Laboratory

Mau News: कल्पना चावला अंतरिक्ष प्रयोगशाला का डीएम ने किया उद्धाटन

Tue, 25 Jul 2023 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
DM inaugurated Kalpana Chawla Space Laboratory
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने फतेहपुर मंडाव ब्लाॅक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय विक्रमपुर, दुबारी में स्थापित कल्पना चावला अंतरिक्ष प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। यह प्रयोगशाला व्योमिका स्पेस एकेडमी द्वारा इसरो के सहयोग से स्थापित की गई है। जिसमें रोबोटिक्स जोन, इलेक्ट्रॉनिक जोन, 3 डी प्रिंटिंग जोन, रॉकेट एंड सेटेलाइट जोन, एस्ट्रोनोमी जोन, एविएशन जोन आदि है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि मंडल में पहली बार किसी अंतरिक्ष प्रयोगशाला की स्थापना परिषदीय विद्यालय में की गई है। यह प्रयोगशाला ग्राम निधि से स्थापित की गई है। उन्होंने इस कार्य के लिए मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व एवं ग्राम विकास विभाग को बधाई भी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि पहले शासन का प्रयास समस्त परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाना था। अब शासन उससे ऊपर उठकर नवाचार पर ध्यान दे रही है, जिसके क्रम में यह एक अभिनव प्रयास किया गया है, जो सराहनीय है। कहा कि प्रयोगशाला की स्थापना के बाद स्कूल के बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। नवाचार के प्रति बच्चों के साथ ही शिक्षकों में भी जागरूकता उत्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भी ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययनरत छात्रों को जानकारी मिलने के साथ उसके प्रति जिज्ञासा उत्पन्न होगी। जिससे भविष्य में नई खोजों के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों एवं विद्यालय के छात्रों से अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी जानकारियों को भी साझा किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालयों में भेजने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस तरह का मॉडल अन्य गांव में भी लगाने के प्रयास की बात की। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर स्थित पुस्तकालय का भी उद्घाटन करने के अलावा पौधरोपण कार्य भी किया। समारोह के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर के अलावा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, खंड शिक्षा अधिकारी फतेहपुर मंडाव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed