फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM furious over lack of PHC Babhanpura construction work, sent the contractor to jail

पीएचसी बभनपुरा के निर्माण कार्य में कमी मिलने पर भड़के डीएम, ठेकेदार को भेजवाया जेल

Wed, 07 Jul 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
DM furious over lack of PHC Babhanpura construction work, sent the contractor to jail
मऊ जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। 50 लाख से ऊपर के निर्माणाधीन परियोजनाओं जिसमें माह जून 2021 तक के कराए गए कार्यो की समीक्षा की। नई सड़कों का निर्माण लखनऊ बलिया मार्ग के फोरलेन में चौड़ीकरण तथा सुदृढीकरण के कार्य में लापरवाही मिलने पर डीएम ने नाराजगी प्रकट की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनपुरा सहित कई प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में कमी पाए जाने पर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को जिलाधिकारी ने जेल भेजवाया।
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिया कि नहरों की सफाई कराकर नहरों में टेल तक पानी पहुंचाएं। जिससे किसानों को पानी समय से मिल सके। 50 लाख से कराए कार्य नई सड़कों का निर्माण लखनऊ बलिया मार्ग के फोरलेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट की। राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर,अनावासीय तहसील भवन मधुबन, बलिका छात्रावास, कटिहारी बुजुर्ग भवन, राजकीय अंलकृत उद्यान रोज गार्डेन चंद्रभानपुर, वृहद गो संरक्षण केंद्र, राजकीय महिला आईटीआई, हकीकतपुरा में सद्भाव मंडप, राजकीय पॉलीटेक्निक भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनपुरा के निर्माण कार्य में कमी पाए जाने पर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को जिलाधिकारी ने जेल भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं गोल्डेन कार्ड के लक्ष्य के अनुसार लक्ष्य पूर्ण न किये जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। सामुदायिक शौचालय निमार्ण कार्य अपूर्ण पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि शौचालयों की अपूर्णता को 31 जुलाई 2021 तक पूर्ण करा लें अन्यथा औचक निरीक्षण करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत योजना जलापूर्ति, स्मार्ट सीटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरीय व ग्रामीण में लक्ष्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में खाता खोेलने के निर्देश परियोजना निदेशक को दिया। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपूर्ण कार्यो को जल्द से करा लें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। इस मौके पर विभिन्न विभागों के सभी अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed