फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM flagged off three mobile LED vehicles

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया तीन मोबाइल एलईडी वाहन को रवाना

Sat, 27 Nov 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
DM flagged off three mobile LED vehicles
नगर के भुजौटी स्थित कैंप कार्यालय से मतदाता जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिलाधिका? - फोटो : MAU
मऊ। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मद्देनजर ईवीएम/वीवी पैट की जागरूकता एवं प्रशिक्षण के साथ में भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुपालन में शनिवार को तीन मोबाइल एलईडी वाहन को जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी एलईडी वैन जनपद की चारों विधानसभा के प्रत्येक मतदेय स्थल एवं मुख्य बाजारों, चौराहों पर ईवीएम/वीवी पैड के संबंध में जागरूकता एवं प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। सभी मोबाइल एलईडी वैन जीपीएस युक्त है। जिनकी मानिटरिंग जनपद स्थल पर स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से की जाएगी। साथ ही प्रत्येक वैन के साथ संबंधित विधान सभा के नोडल अधिकारी, मास्टर ट्रेनर एवं सशस्त्र सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। एलईडी वैन सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मतदेय स्थलों पर भ्रमण करेगी। तत्पश्चात तहसील मुख्यालय पर रिपोर्ट करेगी। संबंधित उप जिलाधिकारी की देख-रेख में मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed